तुमसे दूर जाने के बाद

 

वक्त ने वक्त पर न जाने कैसा किया सितम,

वक्त वक्त से और वक्त से हार गए हम,

तुमसे दूर जाने के बाद।


न जाने सुकून मिलेगा, या बढ़ जाएगी बैचैनी,

याद तुम आओगे,या याद आएंगे वों मीठे पलों की तनातनी,

तुमसे दूर जाने के बाद।


जीत गए अगर वक्त से लेकिन साथ तुम ना हो,

तो वो वक्त ही किस बात का,जब हम हम न हो, 

तुमसे दूर जाने के बाद।

~Luvone :2June22


Comments

Popular posts from this blog

Conversation and Safe Spaces: The Best Medium to Develop Understanding

मैं हूँ...(I am From)

A Reflection from My Journey This Year