ये क्या किये जा रहा हूँ मैं?
ये क्या किए जा रहा हूं मै???
आंखें हैं, अच्छाई देख जिए जा रहा हूं मैं,
बुरा हूं, आँखें मूंदे गलतियां किए जा रहा हूं मैं।
जुबान है, सच्चाई बोलने के लिए जा रहा हूं मैं,
बुरा हूं, सच्ची बातों में जहर घोले जा रहा हूं मैं।
कर्ण है, सच्चाई सुनने के लिए जिए जा रहा हूं मैं,
बुरा हूं, झूठी नफरत पाले जा रहा हूं मैं।
तन है, सच्चे कर्मो के लिए जिए जा रहा हूं मैं,
बुरा हूं, कर्म के फलों के चिंता किए जा रहा हूं मैं।
मन है, शुद्ध विचारों संग जिए जा रहा हूं मैं,
बुरा हूं, स्वार्थी विचारों से घिरे जा रहा हूं मैं।
हृदय है, सबसे प्रेम किए जिए रहा हूं मैं,
बुरा हूं, कुरुरता का बीज बोए जा रहा हूं मैं।
लहू है, लहू दान किए जिए जा रहा हूं मैं,
बुरा हूं, लहू को रंगो में बाटे जा रहा हूं मैं।
अच्छाई की चादर ओढ़े, जिए जा रहा हूं मैं,
बुरा हूं, बुरा ही किए जा रहा हूं मैं।
लव - वन
Comments
Post a Comment